फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में जिंदा जलाई गई युवती ने दम तोड़ा

Wed, 14 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार सुबह जिंदा जला दी गई थी सोनम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर के बुंदू कटरा स्थित होटल सिप्पी में सोमवार सुबह जिंदा जलाई गई ब्यूटीशियन सोनम (18) ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। उधर उसकी हत्या के आरोपी उसके दोस्त संदीप को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सोनम के परिवार का कहना है कि संदीप उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वह मना कर रही थी। इसी पर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन


बता दें, सदर के रोहता निवासी सोनम पर केरोसिन डाल आग के हवाले कर दिया था। वह 75 फीसदी झुलस गई थी। उसके पिता मुकेश ने संदीप के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे सोमवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। सोनम इटौरा में ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी। संदीप इसी गांव का रहने वाला है।

एफआईआर के मुताबिक उसने सोमवार सुबह 8:30 बजे सोनम को फोन करके बुलाया था। सोनम ने मृत्यु पूर्व बयान में कहा था कि संदीप नेउससे 1000 रुपये देने को कहा। उसने मना किया। इसी पर उसे जला दिया। उधर सोनम के परिवार ने बताया कि उसने प्लान बनाकर जान ली है। वह पहले से केरोसिन लेकर आया था। उसे जलाकर भाग गया था। वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। मंगलवार को संदीप को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें