थाना देहात क्षेत्र के गांव लखावटी मिर्जापुर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
मंगलवार सुबह लखावटी मिर्जापुर निवासी असलम और मुकीम के बीच बैटरी को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ते ही दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से असलम, इसराइल, इस्लाम, नफीस और अफजल तथा दूसरे पक्ष से मुकीम, कादिर, शाहिद, आरिफ और मुमताज घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया।