फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटरों में चल रहा था जिस्म का धंधा

Thu, 24 Nov 2016 12:21 AM IST
स्पा सेंटरों में चल रहा था जिस्म का धंधा
विज्ञापन
crime against women
विज्ञापन
ताजगंज स्थित बैंकाक थाई स्पा एंड ब्यूटी सैलून और रिलेक्स स्पा सेंटर में पुलिस ने बुधवार शाम को छापामार कार्रवाई कर देह व्यापार पकड़ा। इस दौरान स्पा सेंटरों के मालिकों सहित 15 गिरफ्तार किए गए, जिनमें छह युवतियां भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि इस मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन

बैंकाक थाई स्पा एंड ब्यूटी सैलून ताजनगरी में है। यह सपा नेता पप्पू यादव की बिल्डिंग में चल रहा था जबकि रिलेक्स स्पा सेंटर टीडीआई माल के पीछे है। दिल्ली की रेस्क्यू फाउंडेशन को सूचना मिली थी कि इनमें देह व्यापार कराया जा रहा है। मामले की शिकायत एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह से की गई।
इस पर सीओ छत्ता बीएस त्यागी और सदर असीम चौधरी की टीम बनाई गई। सबसे पहले सादा कपड़ों में पुलिस की टीम संस्था के लोगों के साथ ग्राहक बनकर पहुंची। देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोपहर तकरीबन तीन बजे छापा मारा।
विज्ञापन

दोनों सेंटर पर एक साथ पुलिस पहुंची तो हड़कंप मच गया। बैंकाक से चार युवती व तीन युवक और रिलेक्स से दो युवती व छह युवक पकड़े गए। गिरफ्तार लोगों में दीप बघेल (ताजगंज), अनुज कुमार (इटावा), नीरज, छेदी सिंह, कृष्णकांत, विजय कुमार, नौसाद, राजीव और आकाश  हैं। छह युवतियां भी पकड़ी गईं। पुलिस ने बताया कि बैंकाक स्पा सेंटर दीप बघेल का है। वह एक सपा नेता के होटल के हिस्से में किराये पर चलता है। वहीं रिलेक्स गोबर चौकी के विजय कुमार का है।
पकड़े गए लोगों में छह ग्राहक हैं। स्पा सेंटर पर कई युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में भी मिले। केबिन से आपत्ति जनक वस्तुएं, बीयर की बोतलें भी बरामद की गईं। पांच युवतियां ताजगंज तो एक खंदौली की रहने वाली बताई गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें, शहर के स्पा सेंटर पहले से बदनाम हैं। दो साल पहले भी इसी तरह छापामारी हुई थी। तब काफी हंगामा हुआ था। पुलिस ने जिस्मफरोशी पकड़ी थी।

तीन हजार रुपये तक लिए जा रहे थे
आगरा। दोनों स्पा सेंटर पर स्पा तो सिर्फ नाम के लिए कहा जाता था। असली काम तो देह व्यापार का होता था। सीओ बीएस त्यागी ने बताया कि 1500 रुपये स्पा करने के लिए जाते थे। लेकिन असली मकसद देह व्यापार था। इसके लिए तीन हजार तक लिए जाते थे। स्पा सेंटर में तीन-तीन केबिन बना रखे थे। इनमें आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें