फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी के 10 जिलों में थी मथुरा जैसे बड़े लूटकांड की तैयारी

Sun, 21 May 2017 11:56 AM IST
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Mathura
विज्ञापन
दो सराफा कारोबारियों की हत्या कर चार करोड़ का सोना लूटने वाले रंगा गैंग के इरादे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दस जिलों में बड़े लूटकांड करने के थे। गैंग की लिस्ट में कई बड़े कारोबारी और सराफा थे। जिन शहरों में वारदात की जानी थीं वहां के बदमाशों के साथ मिलकर रेकी भी कर ली गई थी। सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने से घबराए बदमाश दूसरी वारदातों को अंजाम देने से पीछे हट गए। 
विज्ञापन


पंद्रह मई की रात को होलीगेट के अंदर कोयला वाली गली में सराफा विकास अग्रवाल और मेघ अग्रवाल की हत्या करके चार करोड़ का सोना लूटने वाले गैंग की 10 शहरों में ताबड़तोड़ वारदातें करने की योजना थी। गिरफ्तार आयुष और विष्णु उर्फ छोटू ने पुलिस लाइन में बताया कि उन दोनों को राकेश उर्फ रंगा ये कहकर अपने साथ ले गया था कि एक दुकानदार से पैसे लेकर आने हैं। जब वहां पहुंचे तो कहा कि दरवाजा खोलकर भीतर घुस जाओ। इसी दौरान गोली चल गई। 

आयुष ने बताया कि दो बदमाश बाहर के थे जिन्हें वह नहीं जानते। वह बदमाश आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर,  बुलंदशहर, सहारनपुर और मेरठ में भी वारदातों की फिराक में थे। लेकिन मथुरा में लूट के दौरान हुई हत्या का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद इन शहरों में वारदात की योजना मामला ठंडा होने तक टाल दी गई।
विज्ञापन


आयुष ने बताया कि उनके साथ जो बाहर के बदमाश आए थे वह अपने इलाकों में भी वारदातें कराने की बात कर रहे थे। कहां और कैसे घटनाओं को अंजाम देना है, ये भी तय कर लिया था। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि लूट की वारदात के लिए कमीशन पर भी बदमाश लिए जाते हैं। इनको लूट की कुल रकम में से कमीशन दिया जाता है।    
विज्ञापन

वारदातों के लिए खरीदे गए हथियार और कारतूस

पिस्टल और कारतूस भारी मात्रा में खरीदे - फोटो : अमर उजाला
वारदातों को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। पिस्टल और कारतूस भारी मात्रा में खरीदे गए। माना जा रहा है कि हथियारों के सप्लायर से भी इस गैंग के संबंध हैं। जो पिस्टल बदमाशों ने इस्तेमाल की थी वह मुंगेर की बताई जा रही हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान मिली जानकारी की तस्दीक कराई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें