फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबलों तक पहुंची मनचलों की ‘HELLO', 1090 पर दी शिकायत

Sun, 21 May 2017 09:28 AM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1090 पर शिकायत दर्ज।
विज्ञापन
सेक्टर-14 ए स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में 1090 वुमन हेल्पलाइन नंबर मनचलों को सबक सिखाने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन मनचले ही यहां पर तैनात महिला पुलिस कांस्टेबल को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मनचले नंबर पर कॉल करने के साथ-साथ उनके पर्सनल नंबर पर भी मेसेज कर रहे हैं। कंट्रोल रूम में तैनात महिला कांस्टेबलों ने इस संबंध में 1090 पर शिकायतें दी हैं।
विज्ञापन


दरअसल, अगस्त 2016 में कंट्रोल रूम में 1090 नंबर शुरू किया गया था। इससे पहले उत्तर प्रदेश से 1090 पर जाने वाली कॉल लखनऊ हेड ऑफिस में जाती थी, लेकिन अब जिले से वुमन हेल्प लाइन नंबर पर जाने वाली कॉल सेक्टर-14ए कंट्रोल रूम में जाती हैं। यहां आने वाली कॉल सुनने के लिए 28 महिला पुलिस कांस्टेबल तैनात हैं। इनकी ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगती है। 

यहां तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने बताया कि मनचले सिर्फ 1090 पर कॉल करके ही परेशान नहीं करते हैं, बल्कि पर्सनल नंबर पर भी मेसेज करते हैं। मुझे भी किसी मनचले ने मेसेज किया तो मैंने मेसेज करके पुलिस विभाग में होने की जानकारी दी और आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी, लेकिन फिर से उस शख्स का मेेसेज आ गया। उसकी शिकायत 1090 पर की जिसके बाद मेसेज आने बंद हुए।
विज्ञापन


वुमन हेल्प लाइन नंबर पर गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, ग्रेटर नोएडा समेत कई जगह से कॉल आ रही हैं, लेकिन नोएडा से हेल्पलाइन नंबर मिलाने पर कई बार कॉल दिल्ली जाकर मिल रही है। ऐसे में शहर की महिलाओं को परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन

स्कूली छात्राएं सबसे ज्यादा परेशान

woman helpline
1090 पर सबसे ज्यादा शिकायत स्कूल जाने वाली लड़कियां कर रही हैं। स्कूल से आते-जाते उन पर फब्तियां कसना, कॉल करके परेशान करने वाली सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। अब तक प्रदेश में 1090 पर अब तक  छात्राएं 3,34,133, कामकाजी महिलाएं 83,314 और घरेलू महिलाएं 2,50,429 कॉल करके मदद ले चुकी हैं। वहीं, सबसे ज्यादा 20 से 25 साल तक की उम्र वाली लड़कियों को मनचले परेशान करते हैं।

उम्र के अनुसार कॉल का प्रतिशत
15 से 20    28 प्रतिशत
20 से 25    16 प्रतिशत
25 से 30     14 प्रतिशत
32 से 40      5 प्रतिशत
50 से अधिक   2 प्रतिशत

 कॉल सेंटर पर महिला पुलिसकर्मियों से बदतमीजी की शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी पुलिस इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है। दिल्ली के बॉर्डर क्षेत्र में नेटवर्क को लेकर आने वाली दिक्कत को भी जल्द दूर किया जाएगा। इसे लेकर शासन स्तर पर टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक चल रही है।
- लव कुमार, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें