फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार लुटेरों ने चालक की हत्या कर 25 टन गेहूं से लदा ट्रक लूटा, झाड़ियों में फेंकी लाश

Sat, 05 Oct 2019 07:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
घटनास्थल पर निरीक्षण करते एसपी, साथ में अन्य पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र में शुक्रवार रात लुटेरों ने चालक की हत्या कर गेहूं से लदा ट्रक लूट लिया। खलासी को भी बेरहमी से पीटा। इसके बाद लुटेरों ने करहल-सैफई बाईपास के पास दोनों को अलग-अलग जगह फेंक दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने चालक का शव बरामद किया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के सराय लुकमान निवासी सुखवीर सिंह पुत्र अमर सिंह बघेल सैफई के गांव खुशहालपुर निवासी अनुज यादव का ट्रक चलाता था। शुक्रवार को वो बांदा की बदरून मंडी से 25 टन गेहूं लादकर आगरा के लिए निकला था। उसके साथ खलासी सोनू पुत्र कोमल सिंह निवासी सराय लुकमान भी था। 

घायल खलासी के अनुसार शुक्रवार रात जनपद औरैया के अजीतगंज थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पार करने के बाद ईको कार सवार चार बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया। खुद को फाइनेंसर बताते हुए लुटेरों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को अलग-अलग जगह फेंका

विरोध करने पर चालक और खलासी के साथ मारपीट करते हुए उनके हाथ पैर बांध दिया। जान से मारने के उद्देश्य से उनका गला दबा दिया। इसके बाद दोनों को मरा हुआ समझ कर लुटेरे करहल थाना क्षेत्र में गांव किरथुआ के पास अलग-अलग स्थानों पर फेंककर फरार हो गए।
 
शनिवार सुबह करीब तीन बजे किसी तरह बंधन मुक्त होकर परिचालक ने ट्रक मालिक और चालक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खुद एसपी अजय शंकर राय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने थाना पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस ने खलासी से पूछताछ की। दोपहर बाद आईजी आगरा ए सतीश गणेश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एसपी को जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। वहीं ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच कर रही है। टीमें दूसरे जनपदों में दबिश दे रहीं हैं। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्या और लूटकांड का खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें