फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: छोटे भाइयों ने की बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद बताई जा रही वजह

Sat, 05 Oct 2019 07:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में के भानीपुर(धनऊपुर) गांव में शुक्रवार रात दो भाइयों ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में उसकी पत्नी और बेटा भी घायल हो गए। दोनों का सीएचसी सुरियावां में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने दोनों भाइयों और उनकी पत्नियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


भानीपुर(धनऊपुर) गांव निवासी राजेश यादव और राकेश यादव का बड़े भाई कमलेश यादव से जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात आठ बजे इसी को लेकर तीनों भाइयों में कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर राजेश, राकेश और उनकी पत्नियों ने मिलकर कमलेश यादव(50), उसकी पत्नी नगीना(45) और इकलौते बेटे आनंद कुमार यादव(22) को लाठी डंडे से जमकर पीटा।

गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को पुलिस ने सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर कमलेश को ज्ञानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां रात 11 बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी भाइयों राकेश उसकी पत्नी प्रमिला और राजेश उसकी पत्नी सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पट्टे की जमीन पर थी भाइयों की नजर 
धनऊपुर निवासी कमलेश व्यवहार कुशल व्यक्ति था। वह परिवार के साथ गांव में ही रहता था। उसके दोनों भाई बाहर किसी कंपनी में काम करते थे। कंपनी बंद होने के बाद दोनों घर आ गए थे और कंपनी से मिले पैसे से दोनों ने गांव में जमीन खरीद ली, जबकि कमलेश पट्टे की एक जमीन पर घर बनाकर सड़क पर रहता था। उसी को लेकर भाइयों में विवाद चल रहा था। राजेश और राकेश अपनी जमीन में कमलेश को हिस्सा नहीं दे रहे थे और उससे पट्टे की जमीन में हिस्सा मांग रहे थे। जिसे लेकर काफी दिनों से विवाद था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें