फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत के बाद शमसाबाद मार्ग जाम

Sat, 19 Sep 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रहे साइकिल सवार छात्र की हादसे में मौत के बाद लोगों ने राजाखेड़ा-शमसाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। तकरीबन दो घंटे बाद मौके पर आए तहसीलदार ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शमसाबाद के ग्राम तिहईया निवासी लाखन सिंह का बेटा रविंद्र (14) कक्षा तीन का छात्र था। शुक्रवार दोपहर वह स्कूल से साइकिल से घर लौट रहा था। फतेहाबाद-इरादतनगर बाईपास पर ग्राम महरमपुर के पास पीछे से तेज गति से आ रही कैंटर गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। साइकिल कैंटर के पिछले हिस्से में फंस गई। कैंटर उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया। बाद में कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना के बाद चालक भाग गया। चीख पुकार पर आए लोग गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर परिवारवालों में कोहराम मच गया। घरवाले मौके पर आ गए। हादसे से गुस्साए लोगों ने  कुछ देर बाद गांव के पास ही जाम लगा दिया। किसी अफसर के न पहुंचने पर लोग राजाखेड़ा-शमसाबाद मार्ग पर आ गए। तकरीबन दो घंटे तक शव रखकर यहां जाम लगाए रखा। इससे वाहनों की कतारें लग गई। जानकारी पर तहसीलदार फतेहाबाद बिजेंद्र कुमार, एएसपी सोमेन वर्मा फोर्स के साथ आ गए। शाम साढ़े सात बजे तहसीलदार ने मुआवजे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें