फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लव जिहाद के पांच आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 25-25 हजार रुपये का इनाम

Mon, 21 Dec 2020 01:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

  • लव जिहाद के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांच हैं फरार 
  • थाना जलेसर में 17 दिसंबर को दर्ज किया गया लव जिहाद का मामला
विज्ञापन
लव जिहाद: पुलिस ने पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में लव जिहाद के पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस इस मामले में अब तक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी सहित पांच फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


थाना जलेसर में दर्ज लव जिहाद के मामले में पुलिस ने शनिवार को महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस गिरफ्त में आए साजिशकर्ता कासगंज के दो सगे भाई भी शामिल हैं। मामले में तीन महिलाओं सहित छह नामजद और दो अज्ञात शामिल हैं। 


संबंधित खबर- लव जिहाद: पुलिस ने तीन और आरोपी किए गिरफ्तार, अब तक छह लोग भेजे जेल
विज्ञापन


एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिले में लव जिहाद के पहले मामले में आरोपी महफूज, फैजान पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी लालकुआं थाना गंजडुंडवारा कासगंज और निशा पत्नी मोहम्मद नाजिर निवासी मोहल्ला छत्ता थाना जलेसर शनिवार को कस्बा जलेसर स्थित अवागढ़ चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

17 नवंबर की है घटना

पीड़ित युवती के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर धारा 366 व 3, 5(3) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि महफूज और फैजान निवासी लालकुआं साजिश में शामिल थे। 

युवती के पिता ने आरोप लगाया था कि 17 नवंबर को बेटी घर से एटा शहर जाने की कहकर निकली थी। तभी मोहल्ला छत्ता निवासी मोहम्मद जावेद और नाजिर पुत्र रहीम उल्लाह, निशा नाज पत्नी मोहम्मद नाजिर, रोशन जहां पुत्री रहीम उल्लाह, साजिद पुत्र रहीम उल्लाह, रिजवाना पत्नी मोहम्मद साजिद उसे धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के उद्देश्य से ले गए। 

आरोप है कि धर्म परिवर्तन और शादी करने के बाद मोहम्मद जावेद युवती का शारीरिक शोषण करने लगा। मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद सहित नाजिर, रोशन जहां पुत्री रहीम उल्लाह, साजिद पुत्र रहीम उल्लाह, रिजवाना पत्नी मोहम्मद साजिद फरार हैं। इन पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें