फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापे

Wed, 04 Nov 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। पुलिस बल के साथ पहुंची टीम को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार शटर बंद कर भाग गए। फव्वारा और कमला नगर के छह मेडिकल स्टोरों में दवा की पड़ताल की। नॉन स्टैंडर्ड की आशंका पर 30 दवाओं के सैंपल जब्त किए।
विज्ञापन

औषधि प्रशासन के प्रमुख सचिव हेमंत राव के निर्देश पर मंडल भर के ड्रग कंट्रोलरों ने दवा प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। स्टाक रजिस्टर जांचने के बाद दवाओं के बिल भी देखे। छापे की शुरुआत दोपहर को फव्वारा मार्केट की रूप मेडिकल एजेंसी और कर्मवीर मेडिकल स्टोर से हुई। यहां टीम के सदस्यों ने छह-छह सैंपल लिए। अपना केमिस्ट और कंसल मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर में भी जांच की।
यहां से पांच-पांच दवाओं के नमूने लिए। बंसल मेडिकल एजेंसी से चार और कमला नगर के  दिलीप मेडिकल स्टोर से पांच दवाओं के सैंपल लिए हैं। इनमें टैबलेट, सीरप, इंजेक्शन समेत अन्य दवाएं रहीं। टीम में हाथरस के ड्रग इंस्पेक्टर पूरनचंद, कासगंज के राजकुमार, मैनपुरी के मुकेश पालीवाल, फीरोजाबाद के एके बंसल और आगरा से आरसी यादव रहे। ड्रग कंट्रोलर पीके मोदी ने बताया कि छह मेडिकल स्टोर पर छापे मार करीब 30 दवाओं के सैंपल लिए हैं। इसकी रिपोर्ट लखनऊ और आगरा कमिश्नर को भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें