फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर 31 लाख की लूट

Wed, 04 Nov 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर  थाना क्षेत्र के धरसौना (देईपुर) में सोमवार की रात अवकाश प्राप्त चिकित्साधिकारी डॉ. शोभनाथ पाल के घर में घुसकर बदमाशों ने छह लाख रुपये नगद समेत करीब 31 लाख के गहने लूट लिए।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों को चाकू से डराया-धमकाया और सामान समेटने के बाद आसानी से निकल गए। वारदात की सूचना पर सुबह एसपी ग्रामीण डॉ. एसपी सिंह मौके पर पहुंचे।
 डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी जांच की। वारदात में करीबियों के ही शामिल होने का शक है। बदमाशों की संख्या तीन से चार बताई गई।
चोलापुर पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है।
डॉ. शोभनाथ पाल मूल रूप से चौबेपुर के धौरहरा के निवासी हैं। सोनभद्र में बतौर चिकित्साधिकारी वह कार्यरत थे। सेवानिवृत्त होने के बाद से वह धरसौना के देईपुर में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं।
 भूतल पर उनकी क्लीनिक है और ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। यहां पत्नी कलावती, बेटा श्रवण और बहू अमृता पाल रहते हैं जबकि, बड़ा बेटा परिवार के साथ कहीं बाहर रहता है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब नौ बजे पास के ही एक गांव का मरीज शोभनाथ पाल की क्लीनिक पर आया था। इलाज के बाद वह चला गया।
आशंका है कि इसी दौरान बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हो गए। खाना खाने के बाद शोभनाथ पाल अपने कमरे में और कलावती, अमृता दूसरे कमरों में सोई थीं।
श्रवण घर पर नहीं थे। रात में बदमाश अमृता के कमरे में रखी दो ऑलमारियों से छह लाख रुपये और करीब 25 लाख के गहने निकाल लिए।
 इसी दौरान अमृता की नींद खुली तो बदमाशों ने उन्हें चाकू सटा दिया और जुबान न खोलने की धमकी देते हुए भाग निकले।
 वारदात से घबराई अमृता ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और अपने ससुर डॉ. शोभनाथ को फोन पर घटना की जानकारी दी। उस समय भोर के लगभग तीन बज रहे थे।
डॉ. शोभनाथ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ ही घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण समेत क्राइम ब्रांच की टीम ने छानबीन की।
 डॉग स्क्वॉड घर से पचास मीटर दूर जाकर भटक गया। शोभनाथ के भाई सहेंद्र पाल भगवानपुर (धौरहरा) के पूर्व प्रधान हैं। सहेंद्र के बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी।
इसी सिलसिले में पांच लाख रुपये रखे गए थे। शोभनाथ की दोनों बहुओं के गहने भी आलमारी में ही थे। एसपी ग्रामीण डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि फिलहाल चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

छानबीन में यदि लूट की बात सामने आती है तो मुकदमा तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें