फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी से फरार हो गया हत्यारोपी कैदी

Thu, 07 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी कचहरी में बुधवार दोपहर पेशी पर लाया गया जिला जेल का कैदी उपनेश वर्मा फरार हो गया। उसकी अभिरक्षा में लगे सिपाही अशोक कुमार का भी घंटों तक  कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी कचहरी हवालात में कैदियों की गिनती के बाद हुई। माना जा रहा है कि वह सिपाही की मिलीभगत से फरार हुआ है। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

केदारनगर, शाहगंज निवासी उपनेश जिला जेल में निरुद्ध है। उस पर 2014 में रामनगर में हुई हत्या का केस चल रहा है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। उसकी पेशी बुधवार को गैंगस्टर कोर्ट में ही थी। इसके बाद सिपाही अशोक कुमार उसे वापस हवालात ले जा रहा था। इसके बाद से दोनों लापता हैं। शाम को हवालात में बंदियों की गिनती के दौरान एक कम मिलने पर पड़ताल हुई तो पता चला कि उपनेश लापता है।
उधर, सिपाही अशोक ने देर शाम पुलिस को फोन कर बताया कि उपनेश ने गेट नंबर एक पर उससे लघुशंका के लिए कहा। उसने उसे जाने दिया, लेकिन वह लौटकर नहीं आया। इसके बाद वह उसकी तलाश में चला गया। पुलिस ने बताया कि रात तक  सिपाहीभी सामने नहीं आया। कैदी के साथ उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। उस पर शक इसलिए भी है क्योंकि उसने कैदी के फरार हो जाने के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें