फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राआें के सामने भिड़ीं प्रधानाचार्या पद की दावेदार,

Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुरारीलाल खत्री इंटर कालेज बना अखाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरारीलाल खत्री गर्ल्स इंटर कालेज शुक्रवार को एक बार फिर अखाड़ा बना। प्रधानाचार्य पद की दावेदार आपस में भिड़ गईं। छात्राओं के मुताबिक दोनों में मारपीट भी हुई। पुलिस पहुंची और दोनों को हरीपर्वत थाने बुलाया गया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कालेज में प्रधानाचार्य का चार्ज उर्मिला टुंडोलकर को दिया है। वह शुक्रवार को परीक्षा करा रही थीं। कक्षा 12 की छात्राएं नैतिक शिक्षा का पेपर दे रही थीं। छात्राओं ने बताया कि इसी बीच पंकेंद्र कुमारी पहुंचीं और कुछ छात्राओं से पेपर छीनकर फाड़ दिया। इस पर उर्मिला टुंडोलकर और पंकेंद्र कुमारी आपस में विवाद हो गया। वहीं, पेपर छीनने से नाराज छात्राओं ने देर तक नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं को शांत कराया। 

उर्मिला और पंकेंद्र ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया। छात्राओं का कहना था कि दोनों के विवाद में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 20 मई को भी छात्राओं ने विद्यालय में पानी, साफ-सफाई आदि समस्याओं के संबंध में विरोध प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि प्रधानाचार्य पद की दावेदारी आपस में भिड़ गईं थीं। इस मामले मेें दोनों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विभाग ने उर्मिला टुंडोलकर को ही प्रधानाचार्य का चार्ज दिया है। कोर्ट के फैसले पर अमल किया जाएगा। पंकेंद्र और उर्मिला दोनों को मिलकर काम करने के लिए समझाया गया है। इसके बाद भी सामंजस्य से काम नहीं किया जा रहा। मामले की जानकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक को दी जाएगी।
डा. जितेंद्र सिंह यादव, डीआईओएस

प्रधानाचार्या पद पर विवाद
आगरा। पूर्व प्रधानाचार्या पंकेंद्र कुमारी के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की जांच बैठने पर शिक्षा विभाग ने शिक्षिका उर्मिला टुंडोलकर को प्रधानाचार्या का चार्ज दिया है। विभाग का कहना है कि मामला कोर्ट में है। जबकि पंकेंद्र कुमारी का कहना है कि कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें