फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंटोला बवाल: 60 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा, तनावभरी शांति के बीच फोर्स तैनात

Mon, 04 Feb 2019 08:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मंटोला में हालात का जायजा लेते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के मंटोला में रविवार रात को हुए सांप्रदायिक बवाल में पुलिस की ओर से 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मोहल्ले में तनावभरी शांति है। इस कारण पुलिस और पीएसी तैनात है। सोमवार को लोग घरों से बाहर नहीं निकले।

विज्ञापन

 
रविवार को टीला नंदराम निवासी प्रमोद मुंडापाड़ा में आरओ प्लांट से पानी लेने गया था। वो पानी लेकर घर आ रहा था। आरोप था कि दूसरे समुदाय के युवक ने पैर अड़ाकर उसे गिरा दिया। इसका विरोध करने पर पिटाई कर दी थी। 

इसकी जानकारी पर दोनों पक्षों के लोग के जुट गए थे। इसके बाद बवाल हो गया था। लोगों ने फायरिंग और पथराव किया था। इसमें चार लोग घायल हो गए थे। बलवाई पुलिस के सामने भी पथराव करते रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने घरों छिपकर खुद को बचाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

50-60 अज्ञात पर मुकदमा

इस मामले में एसआई वीर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें 50-60 अज्ञात आरोपी हैं। मुकदमे में बवाल, पथराव, जानलेवा हमला, सात सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बलवाइयों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। वह घरों से फरार हो गए हैं। 

उधर, मोहल्ले में दूसरे दिन भी तनाव बना रहा। लोग घरों से कम ही बाहर निकले। लोग काम पर भी नहीं गए। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस के साथ पीएसी को भी लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें