फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS-जे की मुख्य परीक्षा देकर लौट रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टॉयलेट में मिला शव

Mon, 04 Feb 2019 08:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ में एक अधिवक्ता के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि वह प्रयागराज से पीसीएस (जे) की मुख्य परीक्षा देकर नौचंदी एक्सप्रेस से लौट रहा था। उसका शव नौचंदी एक्सप्रेस के शौचालय से लॉक तोड़कर निकाला गया। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच की। माना जा रहा है कि किसी बीमारी के चलते युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
हापुड़ जनपद के लालपुर गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सिद्धू पुत्र संदीप सिद्धू रविवार को पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा देकर नौचंदी एक्सप्रेस से घर लौट रहा था जबकि संदीप ने प्री-एक्जाम पास कर लिया था।

वहीं नौचंदी एक्सप्रेस करीब एक बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची। सफाई करते समय उसका शव ट्रेन में एक डिब्बे के शौचालय में पड़ा मिला। बताया गया कि शौचालय अंदर से लॉक था। इसके सफाई कर्मचारियों ने लॉक तोड़कर संदीप का शव बाहर निकाला। घटना की जानकारी लगते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के मेरठ पहुंचने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टी नहीं सकी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ठंड से उसकी मौत हुई है, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं होने चलते विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे लैब भेजा जाएगा। 

वर्जन-
जीआरपी के एसओ किरण राज ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस के शौचालय में संदीप का शव मिला है। शौचालय अंदर से लॉक था। लॉक तोड़कर उसका शव बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मौत किसी बीमारी से हुई है ऐसा लगता है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें