नाम एक किलो, इनाम 15 हजार, कद-काठी का फायदा उठाकर वारदात करता था। कई दिनों से फरार चल रहा था। शनिवार रात को आगरा की थाना एत्माद्दौला पुलिस ने शातिर चोर को दबोच लिया। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
एत्माद्दौला क्षेत्र के शांता कुंज में निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर अर्पण वाजपेयी के घर में 28 अप्रैल को हुई डकैती की वारदात को एक किलो उर्फ इमरान ने अंजाम दिया था। बदमाशों ने अर्पण वाजपेयी, उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की थी।
पुलिस ने 14 मई को आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें दो सराफ भी शामिल थे। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गैंग का सरगना एक किलो उर्फ इमरान निवासी थाना दक्षिण फिरोजाबाद फरार था। उसकी तलाश की जा रही थी।