फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का के खेत में युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप 

Mon, 19 Aug 2019 11:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव में 25 वर्षीय युवक का मक्का के खेत में सोमवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जमालपुर चौकी क्षेत्र औरा पटेल बस्ती निवासी सुनील कुमार पटेल रविवार रात अपने मोबाइल की दुकान बंद कर घर पर खाना खाकर सो गया। परिजनों की मानें तो वह रात 10 बजे तक अपने बिस्तर पर सोया हुआ देखा गया। उसके बाद सभी परिजन घर के अंदर सो गए।

ये भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर किशोरी से करता रहा दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन


सोमवार सुबह 5 बजे महिलाएं खेत की तरफ शौच करने के लिए गईं तो औरा गांव की खड़बर प्रजापति के घर के पीछे मक्के के खेत में उसकी लाश देखी। लाश को देखते ही सनसनी फैल गई।  ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को सूचना दी।
 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन मौके पर पहुंचे, युवक हाफ पैंट पहने हुए था। परिजनों का आरोप है कि उसकी कहीं दूसरी जगह हत्या कर लाश को मक्के के खेत में फेंक दिया गया है। घटना की सूचना पर एसओ विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें : सोनभद्र नरसंहार : सपा ने की पीड़ितों को एक-एक करोड़ मुआवजा की मांग, 26 अगस्त को विधानसभा का घेराव

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गांव में ही मोबाइल बनाने का काम करता था। गांव के लोग युवक की हत्या को आशनाई से भी जोड़कर देख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें