फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैथला में चुनावी रंजिश में संघर्ष

Sun, 12 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के नैथला गांव में प्रत्याशी के हारने और जीतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शनिवार दोपहर युवक के साथ मारपीट की गई। रविवार को सुबह के समय दोनों पक्षों में दोबारा से संघर्ष हुआ। इसमें पांच घायल घायल हो गए। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी है। 
विज्ञापन


  विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नैथला गांव में प्रत्याशी की हार जीत को लेकर अंकित और आंसू पक्ष में विवाद हो गया। एक पक्ष जीत का जश्न मना रहा तो दूसरे ने इसका विरोध किया। उनके बीच कहासुनी हो गई। अंकित के साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने झगड़ा शांत कराया और घायल का अस्पताल में इलाज कराया।

घटना की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने भी मामले को हल्के में लिया। रविवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें अंकित, उसका भाई सचिन, नीतिन और पिता घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल नीतिन और सचिन की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर किया। उधर, विपक्षी आंसू और उसका भाई घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। दूसरी तरफ सरूरपुर पुलिस चौकी प्रभारी योगराज सिंह ने कहा दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। 
मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।

कीचड़ फेंकने पर पथराव और लाठी-डंडे चले
बड़ौत। गुराना रोड पर रंग डालने को लेकर दो पक्षों में  पथराव लाठी-डंडे चले। इसमें कई लोगों को चोटें भी आई है, लेकिन गश्ती पुलिस को देख लड़ रहे लोग भाग निकलें। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। गुराना रोड पर रविवार को शाम कुछ युवक होली खेल रहे थे।

तभी वहां से बाइक पर सवार तीन युवक गुजर रहे तो होली खेल रहे युवकों ने उन्हें गुब्बारे मारें और कीचड़ भी फेंक दिया। इसको लेकर बाइक सवार आक्रोशित हो गए और उन्होंने होली खेल रहे लोगों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

बाद में होली खेल रहे लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया। देखते-देखते क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन लोगों को चोटें भी लगी है। इसी दौरान सूचना पर गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख लड़ रहे लोग भाग गए। इस कारण घायलों के नाम भी पता नहीं लगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें