मैनपुरी जिले के गांव मनोना में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मंगलवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
करहल थाना क्षेत्र के गांव मनोना में मंगलवार की सुबह 60 वर्षीय कप्तान सिंह की शव घर के बाहर चारपाई पर मिला। धारदार हथियार से हमला करके उनकी हत्या की गई थी।
परिजनों ने हत्या की वजह जमीन को लेकर रंजिश बताई है। परिवार के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है।