फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बवालः बाह के 'बाहुबली' का था सर पर हाथ, ये है नाथूराम का बीजेपी कनेक्शन

Tue, 06 Jun 2017 05:52 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
नाथूराम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डौकी के गांव मेहरा नाहर में मारे गए नाथूराम का बाह के पूर्व विधायक राजा अरिदमन सिंह से कनेक्‍शन सामने आया है। बताया गया है कि नाथूराम प्रोपर्टी डीलर थे और राजा अरिदमन सिंह के साथ ही रहते थे। राजा के पार्टी बदलने पर वे भी सपाई से भाजपाई हो गए। हालांकि भाजपा में वे किसी पद पर नहीं थे। 
विज्ञापन


बता दें कि फतेहाबाद के गांव नदौता निवासी नाथूराम ने समानता पार्टी से जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा थे लेकिन वह हार गए। उनकी राजनीतिक सक्रियता बाह में अच्छा खासा राजनीतिक वजूद रखने वाले के पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और भदावर नरेश अरिदमन सिंह के साथ बताई जाती है। राजा अरिदमन सिंह के सपा में रहने तक नाथूराम ने सपा का बैनर थामे रखा। 

इसके बाद हाल ही में यूपी में हुए विधानसभा चुनाव से पहले राजा ने बीजेपी का दामन थाम लिया। उनकी पत्नी रानी पक्षालिका सिंह भाजपा के टिकट पर बाह से चुनाव लड़ीं और जीत गईं। बताया जाता है कि इसी दौरान नाथूराम में भाजपाई हो गए थे। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने सोमवार रात को ही बताया था कि नाथूराम भाजपा में किसी पद पर नहीं थे।  
विज्ञापन


इसके अलावा नाथूराम कई बार अपना राजनीतिक वजूद बदलते रहे। लेकिन, वे एक प्रॉपर्टी डीलर के रूप में क्षेत्र में जाने जाते थे। बताया जाता है कि समर और सुधीर भी उनके साथ ही प्रोपर्टी डीलिंग का काम करते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें