यूपी के मैनपुरी के गांव लोहब लखेड़ा में भांजी के साथ बाइक से आधार कार्ड बनवाने जा रहे युवक को पहले से घात लगाकर बैठे एक रिश्तेदार युवक ने गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को उपचार के लिए सैफई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव लोहब लखेड़ा निवासी रविंद्र सिंह का 22 वर्षीय पुत्र शिवकुमार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से भांजी को लेकर आधार कार्ड बनवाने के लिए जा रहा था।
वहीं पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे रिश्तेदार युवक ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही शिवकुमार बाइक सहित गिर गया। भांजी की चीख पुकार सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।