निरीक्षण करते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा।अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। बुधवार को मतदाता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे डीसी मनरेगा के ब्लॉक के औचक निरीक्षण में आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी गायब मिले। बीडीओ ने आनन फानन अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। डीसी मनरेगा मृणाल सिंह के लक्ष्मीपुर ब्लाक पर पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। डीसी मनरेगा सबसे पहले उपस्थिति पंजिका को देखा।
जिसमें ब्लाक के प्रधान लिपिक विरेंद्र यादव, अवर अभियंता शिव कुमार सिंह, एपीओ सुनील कुमार तिवारी, बीटीए सुरेंद्र नाथ मिश्र, तकनीकी सहायक लालजी बर्नवाल, सतीश चौधरी, प्रदीप कुमार, सुरेश प्रसाद व पुनीत कुमार गायब मिले। इसके बाद डीसी मनरेगा ने मौजूद कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की प्रगति जानी।
मनरेगा मजदूरों के आधार कार्ड की फीडिंग कम होने के साथ ही कन्संट फार्म बैंकों को जमा नहीं होना पाया। जिस पर नाराजगी जताते हुए कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। इसके साथ ही जो कार्य पूरा हो चुका है उसका एंड्रायड फोन से जीपीएस मैपिंग कराने को कहा। वहीं बीडीओ ने आनन फानन में अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।