फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बेखौफ बदमाश: हाईवे पर 90 मिनट में दो लूट, फैक्टरी कर्मी और दंपती को बनाया निशाना

Tue, 08 Jun 2021 10:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

लूट की दोनों वारदात थाना एत्मादपुर क्षेत्र में हुईं। पहली घटना में सवार फैक्टरी कर्मी के बेटे से मोबाइल लूट लिया गया। दूसरी घटना में बदमाश दंपती से बाइक और मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस दोनों घटना की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हाईवे पर सोमवार रात को 90 मिनट में बदमाशों ने लूट की दो वारदात को अंजाम दिया। शाहदरा पर ऑटो सवार बदमाशों ने फैक्टरी कर्मी से रुपये छीन लिए। हालांकि फैक्टरी कर्मी ने चालक को पकड़ लिया। तभी फैक्टरी कर्मी के बेटे से बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूटकर ले गए। वहीं झरना नाला पर बाइक सवार दंपती को रोककर बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया।  

विज्ञापन


शाहदरा निवासी महेश टेढ़ी बगिया पर स्क्रैप गोदाम में काम करते हैं। सोमवार रात को वह गोदाम से बेटे अंकित के साथ लौट रहे थे। शाहदरा चुंगी से मंडी समिति के लिए दूसरे ऑटो में सवार हुए। इसमें चालक के अलावा दो लोग और थे। 

मंडी समिति पर उतरने के बाद महेश चालक को किराया देने के लिए रुपये निकाले। तभी ऑटो सवार बदमाशों ने हमला कर रुपये लूटे और ऑटो समेत भागने लगे। इस पर महेश ने चालक को पकड़ लिया। इसके बावजूद चालक ने ऑटो नहीं रोका। वह कई मीटर दूर तक घिसटते चले गए। मगर, उन्होंने ऑटो नहीं छोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक को पकड़ा 
राहगीरों ने ऑटो रोककर चालक पकड़ लिया, जबकि उसके दोनों साथी भाग गए। अंकित ने पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला। तभी पीछे से बाइक सवार बदमाश आ गए। एक बदमाश ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस ऑटो चालक को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
 
दूसरी घटना रात तकरीबन 10:30 बजे एत्मादपुर हाईवे पर झरना नाले के पास वनस्थली स्कूल के सामने हुई। शाहगंज के नरीपुरा निवासी नीरज रेलवे में टेक्नीशियन हैं। वह पत्नी रिया के साथ बाइक से फिरोजाबाद से लौट रहे थे। 

वनस्थली स्कूल के पास दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उनको ओवरटेक करके रोक लिया। नीरज गौतम और उनकी पत्नी रिया को धमकी देकर बाइक और मोबाइल लूट ले गए। पति-पत्नी ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हाइवे पर चेकिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें