किसी को नहीं पता था कि अब वह कभी नहीं लौटेगा। कुछ देर बाद उसे चाकू लगने की सूचना मिली। पीजीआई पहुंचे तो उसके मरने की खबर मिली।
छेड़छाड़ से आहत छात्राएं गंवा चुकी हैं जान
मनचलों की छेड़छाड़ से पहले भी जानें गई हैं। शहर के बड़ा बाजार के पास कुछ साल पहले कोचिंग सेंटर पर कोचिंग लेने गई दो छात्राएं छेड़छाड़ से आहत होकर जान गंवा चुकी हैं। दोनों ने जहर निगल लिया था। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने कॉलेजों, स्कूलों व अन्य स्थानों पर पहरा लगाया। पार्कों व अन्य स्थानों से मनचलों को पकड़ा भी गया।
कालोनी में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। केस की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। युवक का शव कोरोना जांच के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - बजे सिंह, प्रभारी, ओल्ड सब्जी मंडी, थाना।