फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरे के खेत में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर बेरहमी से पीटा, मुंह में ठूंसा कपड़ा

Sat, 07 Sep 2019 01:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के बाह क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को खेत में खींचकर युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा। शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा भर दिया। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी को देख घरवालों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने डायल 100 पुलिस को बुलाया तो शोहदे के परिजनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 
 
बाह के एक गांव स्थित ननिहाल में शमशाबाद क्षेत्र के गांव का एक युवक रहता है। गुरुवार की शाम करीब साढे पांच बजे 16 साल की किशोरी घर से शौच के लिए जा रही थी। उसे अकेली देख युवक उसे बाजरे के खेत में खींच ले गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शर्मनाक: वीजा के बहाने बुलाकर दो सिपाहियों ने किया विदेशी महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद मुंह में कपड़ा भरकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की शिकार किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने 100 नंबर कर सूचना दी। 

आरोप है कि पुलिस को देखते ही आरोपी के परिजनों ने किशोरी के परिवार के लोगों को जान से मारने और गांव से निकालने की धमकी दे डाली। शुक्रवार को हिम्मत जुटाकर पीड़ित परिवार किशोरी को लेकर थाने पहुंचा। 

पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर किशोरी का मेडिकल चेकअप कराया। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वही परिजनों का आरोप है कि सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे जरूर थे। पर, वो बगैर कार्रवाई के लौट गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें