फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा सराफ हत्याकांडः अब जांच के लिए फोरेंसिक लैब जाएगी सीसीटीवी फुटेज

Mon, 22 May 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मथुरा लूटकांड का सीसीटीवी - फोटो : SELF
विज्ञापन
सराफा हत्या-लूटकांड के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस सबसे मजबूत साक्ष्य बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए फुटेज से फोटो तैयार कराए जा रहे हैं। सीडी भी पुलिस बनवा रही है। अदालत से अनुमति लेकर फुटेज को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन


15 मई को हुई सराफा हत्या-लूटकांड की घटना में दुकान के सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य माना जा रहा है। फुटेज में पूरी वारदात को दिखाया गया है। किस तरह से बदमाश सराफ की दुकान पर पहुंचते हैं और पूरी वारदात को अंजाम दे देते हैं। फुटेज में छह बदमाश नजर आ रहे हैं। 

घटना के विवेचक और कोतवाल डीएन मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसके लिए अदालत से अनुमति ली जाएगी। फोटो भी तैयार कराए जा रहे हैं। ये सभी फोटो घटना के चश्मदीदों को भी दिखाए जाएंगे। ताकि वो पहचान कर सकें।
विज्ञापन


सीसीटीवी की फुटेज फोरेंसिक लैब को भेजकर उन चेहरों की पहचान कराई जाएगी जो खुले हुए हैं। साथ ही फुटेज में जो दुकान है उसका भी मिलान कराया जाएगा। ताकि वैज्ञानिक आधार अदालत में पेश किया जा सके। कोतवाल डीएन मिश्रा ने बताया कि स्थानीय फोरेंसिक एक्सपर्ट का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें