फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज गोयल के रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी

Wed, 22 Feb 2017 12:45 AM IST
मनोज गोयल के रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी
विज्ञापन
मनोज गोयल के रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा रिफाइनरी में की गई 100 करोड़ की तेल चोरी में फरार आगरा के तेल कारोबारी मनोज गोयल के साथ उसके रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी पुलिस ने कर ली है। पुलिस को पहले उसके सात पेट्रोल पंपों की जानकारी मिली थी। अब पता चला है कि इनकी संख्या 14 है। इनमें उसके रिश्तेदार पार्टनर हैं। सभी पंप एस्सार ग्रुप के हैं। पुलिस अब पार्टनरशिप का रिकार्ड खंगाल रही है। इसके आधार पर इन्हें आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उसके चार होटल, चार बैंक्वेट हॉल और पांच स्कूल भी हैं। मनोज गोयल का परिवार मूल रूप से किरावली का रहने वाला है। तीस साल पहले उसके पिता घूरेलाल गोयल शाहगंज के सोरो कटरा में आकर बसे थे। वह भी तेल का काम करते थे। उनके बाद इसे मनोज ने संभाल लिया। उसने दस साल पहले नेहरू नगर में कोठी बना ली। अब यहीं रहता है। पुलिस उसकी पूरी कुंडली तैयार कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके 11 पेट्रोल पंप आगरा में हैं। इनमें भगवान टाकीज, गांधी नगर, जीआईसी ग्राउंड के पास, मुगल रोड, भावना स्टेट चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया और तोता का ताल पर एक -एक है। यमुनापार और खेरागढ़ में दो-दो हैं। इनके अलावा दो इटावा और एक जसवंत नगर में है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने पर उसकी संपत्ति की कुर्की के लिए कोर्ट में अर्जी जल्द दी जाएगी। उसकी प्रॉपर्टी का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके चार होटल हैं। ये ईदगाह बस स्टैंड, भगवान टाकीज, जीवनी मंडी में हैं। उसके जीएल पब्लिक स्कूल नाम से चार स्कूल हैं। इनमें से एक जयपुर हाउस में है। फिरोजाबाद के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की जानकारी तो पुलिस को पहले से है। वह इसका फ्रेंचाइजी है। इसके अलावा उसके पास करोड़ों की जमीन है। सुल्तानगंज की पुलिया पर करबला से सटी जमीन भी उसी की है।
विज्ञापन


15 दिन पहले ही आया है दुबई से
आगरा। मनोज गोयल का पासपोर्ट भी बना हुआ है। उसके परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि वह विदेश यात्रा का शौकीन है। 15 दिन पहले ही दुबई से आया है।

रात में दी पुलिस ने दबिश
आगरा। मथुरा पुलिस सोमवार की देर रात उसके नेहरू नगर स्थित आवास पर दबिश देने के लिए पहुंची। वह यहां पर नहीं मिला। उसके कई परिचित वहां मौजूद थे।

पेट्रोल पंप पर लगाई गई थी सील
आगरा। भगवान टाकीज स्थित उसके पेट्रोल पंप पर लंबे समय से सील लगी है। इसमें अनियमितताएं मिलने के चलते यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें