मथुरा के मांट में जमीन के टुकड़े के लिए कलयुगी बेटे ने बाप की हत्या कर दी। उसे शक था कि बाप कहीं जमीन बड़े भाई को न दे दे।
मामला थाना मांट क्षेत्र के गांव अंधियार का है। गांव में नंदलाल (82) पुत्र दरियाब सिंह की हत्या की गई। मृतक के बड़े पुत्र सुखपाल ने थाना मांट में भाई धर्मबीर उर्फ पप्पू के खिलाफ पिता को मारने की तहरीर दी है।
आरोप है कि धर्मवीर को शक था कि पिता कहीं सारी जमीन सुखपाल के नाम न कर दे, इसलिए उसे गुरुवार सुबह गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।