फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से आ रही थी बदबू, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर इस हाल में मिला युवक का शव

Thu, 01 Aug 2019 07:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कस्बे में जलालपुर रोड पर खुशी रेजीडेंसी में पत्नी और बच्चों से अलग रह रहे युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे के रोशनदान पर लटका हुआ था। घर से उठी दुर्गंध से आसपास के लोगों को जानकारी हुई। पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि शव दो से तीन दिन पुराना है।  
विज्ञापन


आगरा के शाहगंज, केदार नगर निवासी अविकल (40) पुत्र अशोक शर्मा दो साल से फरह के जलालपुर रोड पर खुशी रेजीडेंसी में परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस की मानें तो करीब चार माह पूर्व पति से विवाद के चलते उसकी पत्नी आरती शर्मा, दो बेटियां महक और प्राची छोड़कर मायके में रहने लगी। 

तनाव में आए युवक ने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार को युवक के मकान से बदबू आने लगी तो सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रोशनदान पर युवक का शव लटका हुआ था। पुलिस ने शव को उतारकर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि शव तीन दिन पुराना होने से बदबू आई है। मृतक के शरीर पर फफोले पड़ गए थे। ऐसा लग रहा था कि जल गया हो। मृतक के बहनोई ने लिखकर दिया है कि तनाव में उनके साले ने सुसाइड किया है।

बदबू से बेहाल हुए पुलिसकर्मी, हो गई उल्टियां
बदबू इस कदर थी कि कमरे में घुसने के लिए पुलिसकर्मी घबरा रहे थे। पुलिसकर्मी घुसे तो कई को उल्टियां भी हो गईं। आखिरकार बदबू मिटाने का इंतजाम करने के बाद ही कमरे में घुसे पुलिसकर्मियों ने शव को रोशनदान से उतारा। पुलिस की सूचना पर छह घंटे बाद ही परिजन पहुंचे। ऐसा पुलिस का कहना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें