फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : जुआरी पति ने जुए में पत्नी को दांव पर लगाया, हारने पर दोस्तों ने किया गैंगरेप

Thu, 01 Aug 2019 06:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसे जुए में दांव पर लगा दिया। हारने पर उसके दोस्तों ने महिला के साथ गैंगरेप किया।

विज्ञापन


एसीजेएम पंचम ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर जफराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को कॉपी कोर्ट में दाखिल की गई।

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र निवासी महिला ने कोर्ट में अर्जी दी कि उसकी शादी शाहगंज में हुई थी। कोर्ट में बताया कि उसका पति शराब पीता है और जुआ खेलता है। आरोप है कि जब वह ससुराल में रहती थी, तो उस दौरान उसके दोस्त अरुण और रिश्तेदार अनिल घर पर आते थे।
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि घर में ही शराब और जुआ चलता था। एक दिन पति के पास रुपये खत्म होने पर उसे ही दांव पर लगा दिया और हार गया। उसके बाद अरुण और अनिल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपने मायके चली आई।

विज्ञापन

दिसंबर 2018 को पति ने पत्नी के मायके आकर उससे क्षमा मांगी और आगे से ऐसी गलती नहीं होने का वादा किया। इसके बाद पत्नी, पति के साथ गाड़ी में बैठ कर ससुराल के लिए रवाना हो गई। बीच में ससुराल आते वक्त पति ने गाड़ी रोक ली। जहां से रास्ते में ही गाड़ी में आकर अरुण और अनिल बैठ गए। दोनों ने फिर से उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें