पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से जुटाई जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक फल विक्रेता की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी और बेटी के आने पर हुई। एक परिचित व्यक्ति पर हत्या का शक जताया गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सराय बेगा निवासी राम सिंह उर्फ सिंधी (50) पुत्र पूरन सिंह आरटीओ ऑफिस के बाहर फल की ठेल लगाते थे। परिजनों ने बताया कि वो पांच महीने से बीमार थे। इस कारण ठेल नहीं लगा पा रहे थे। शुक्रवार सुबह पत्नी रामबेटी और छोटी बेटी हेमलता नर्सरी में काम करने चली गई।
दोपहर एक बजे खाना खाने आईं। राम सिंह चारपाई पर थे। तीनों ने खाना खाया। इसके बाद राम सिंह की पत्नी और बेटी फिर से काम पर चली गईं। शाम को साढ़े पांच बजे आईं। चारपाई पर राम सिंह लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। गला रेतने और एक हाथ पर चोट के निशान था।