फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेली समझकर छेड़ा तो मर्दानी ने चप्पलों से की पिटाई

Wed, 31 May 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
आगरा के सेंट जोंस चौराहे पर पति के सामने पत्नी से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने युवक को चप्पल से जमकर पीटा। भीड़ ने भी उसकी पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना एमएम गेट क्षेत्र के रहने वाले दंपति मंगलवार शाम को सेंट जोंस चौराहे पर गए थे। पति एक दुकान से सामान खरीदने लगा। महिला अकेली खड़ी थी। तभी एक युवक ने महिला से अभद्रता कर दी। छेड़छाड़ करने लगा। 

महिला ने साहस दिखाया और आरोपी को पकड़ लिया। फिर चप्पल से पिटाई की। युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया कि आरोपी सिक्की निवासी फ्रीगंज है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें