फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी रेप कांडः पोर्न की लत ने बना दिया दरिंदा, आरोपी के साथ हो चुका कुकर्म

Mon, 14 Aug 2017 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
porn addiction
विज्ञापन
मैनपुरी में बच्ची से दरिंदगी के आरोप में गिरफ्तार किए गए नाबालिग को पोर्न फिल्म देखने की लत है। उसके इसी शौक ने उसे दरिंदा बना दिया। आरोपी को यह लत उसके घर से भाग जाने के दौरान लगी। इस दौरान उसके साथ भी कई लोगों ने कुकर्म किया।
विज्ञापन


सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी राजेश एस ने बताया कि बच्ची से रेप करने का आरोपी करीब तीन वर्ष पहले वह घर से भाग गया था। इस दौरान वह फर्रुखाबाद में रेलवे स्टेशन पर रहा। इस दौरान उसके साथ कई लोगों ने कुकर्म किया। आए दिन उसके साथ गलत काम किए गए। 

जिसके चलते वह शातिर बनता चला गया। लोगों ने उसे पोर्न फिल्म देखने का शौक भी लगा दिया। करीब एक माह पूर्व वह घर लौट कर आया था। मगर उसके जेहन में वहीं गंदगी भरी हुई थी। इसका परिणाम मासूम के साथ हुई घिनौनी कृत्य के रूप में सामने आया।
विज्ञापन


मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी से मृतका मामा कहती थी। मगर आरोपी के मन में बच्ची के प्रति कुछ और ही भरा हुआ था। वह कई दिनों से मौके की तलाश में था। 10 अगस्त को जब उसने बच्ची को अकेले आते देखा तो उसने टाफी का लालच देकर उसके साथ घिनौनी घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें