फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े पिस्टल सटाकर डॉक्टर के सात लाख लूटे

विज्ञापन
लूट का शिकार पीड़ित। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट इलाके के दाउदपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने न्यूरो सर्जन डॉ. रवि राय के मैनेजर को पिस्टल सटाकर सात लाख रुपये लूटकर सनसनी फैला दी। लुटेरों की तस्वीर पास के ही डॉ. एसके लाट के अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर के कैमरे से मिली तस्वीर के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने शीघ्र पर्दाफाश करने का दावा किया है।
विज्ञापन


शहर के वरिष्ठ न्यूरो चिकित्सक डॉ. रवि राय का दाउदपुर में रचित नर्सिंग होम है। वे परिवार के साथ हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग पर स्थित अंबेश्वरी पैलेस में रहते हैं। सोमवार की सुबह करीब सवा दस बजे मैनेजर सत्य प्रकाश पांडेय साथी कर्मचारी शानू के साथ नर्सिंगहोम से बाइक से सात लाख रुपये लेकर डॉक्टर के घर जा रहे थे। अभी वे नर्सिंगहोम से चंद कदम की दूरी पर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और पिस्टल सटाकर रकम लूट ली। घबराए कर्मचारी अस्पताल लौटे और फिर डायल-100 के जरिए पुलिस को सूचना दी।

वायरलेस पर दिनदहाड़े रकम लूटे जाने की सूचना प्रसारित होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। खुद एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पास में ही डॉ. एसके लाट के अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा मिल गया। पुलिस ने उसमें संदिग्ध बाइक सवार देखे और लूट के शिकार डॉक्टर के स्टाफ से पहचान कराई। मेडिकल स्टाफ ने कैमरे में कैद लोगों को ही लुटेरा बताया है। पुलिस ने तस्वीर के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें