फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दहेज में एक करोड़ नहीं दिए, तो मेरी बेटी को मार दिया’

Sat, 15 Aug 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर हाउस में गुरुवार रात को सराफा व्यवसायी की इकलौती बेटी की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सराफ का आरोप है कि ससुराली दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज नहीं देने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पति, दो देवर और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे पर लटकना आया है।
विज्ञापन

बी, ब्लाक कमला नगर निवासी सराफा व्यवसायी राकेश अग्रवाल ने इकलौती बेटी आकांक्षा (26) की शादी दो मई 2014 को जयपुर हाउस निवासी पुनीत बंसल पुत्र प्रदीप बंसल के साथ की थी। पुनीत टोरंट का ठेकेदार है, जबकि पिता प्रापर्टी डीलर हैं। उनका ओमप्रकाश भट्ठे वाले के नाम से कारोबार था। राकेश ने बताया कि शादी के बाद से ही बेटी को ससुरालियों ने परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने शादी में काफी खर्च किया था। कलाकृति में पूरी भव्यता के साथ शादी की थी। महंगी कार तक दी थी। इसके बावजूद ससुराली दहेज मांगते थे। होली आने पर दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग की। इतनी रकम का इंतजाम न कर पाने पर पुनीत को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर परिवार के लोगों की पंचायत बैठाई। इसमें सात लाख रुपये का सामान आदि देने पर बात बनी। मगर, ससुराल में ताने देना बंद नहीं हुए।
गुरुवार रात तकरीबन दो बजे पुनीत ने आकांक्षा की तबियत खराब होने की जानकारी उसके भाई अंकित को फोन पर दी। यह भी पूछा कि किस डाक्टर के पास लेकर जाएं। इस पर उन्हें प्रतापपुरा स्थित हास्पिटल ले जाने के लिए बोल दिया। राकेश और अन्य लोग वहां पहुंचे तो डाक्टर ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन डाक्टर ने आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने यह भी बताया कि मौत तकरीबन दो घंटे पहले ही होना प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

ससुरालियों ने मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बताया कि आकांक्षा पहली मंजिल पर कमरे में सो रही थी। वहां गए तो डस्टबिन में एक रस्सी का टुकड़ा मिला। बेड से चादर भी हटी हुई थी। हत्या का शक होने पर सुबह नौ बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राकेश ने पति पुनीत, ससुर प्रदीप, सास अलका, देवर प्रशांत और भरत के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सीओ लोहामंडी नितिन कुमार का कहना है कि मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस को काफी देर बाद सूचना दी गई थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इकलौती बेटी की मौत से मचा कोहराम
राकेश की किनारी बाजार में लंकेश्वरी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। आकांक्षा उनकी इकलौती बेटी थी। दो बेटे अंकित और शुभम हैं। बेटी की मौत से मां रेनू सदमे में हैं। परिवारीजनों का कहना है कि आकांक्षा ने कभी भी घर पर शिकायत नहीं की थी। वह हर पल घुटती रही। एक सप्ताह पहले ही घर आई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें