फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पर्यटक को ऑटो चालक ने लुटने से बचाया

Tue, 16 Jun 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ताज देखने के बाद झांग कई स्मारकों पर गई। रात 10 बजे होटल जा रहीं थीं। अमर होटल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो का पीछा किया। सब्बू को इसकी भनक लगी। उसने आटो की स्पीड बढ़ा दी। बदमाश टक्कर मारने का प्रयास करने लगे। तारघर मैदान के पास एक बदमाश ने पर्यटक के हाथ से पर्स लूटने की कोशिश की। सब्बू ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। उसने धक्का दिया तो उनकी बाइक  गिर गई। उधर आटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जाकर पलट गया। चालक और पर्यटक उसके नीचे दब गए। बदमाश अपनी बाइक उठाकर भाग निकले। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने आटो सीधा करके घायलों को निकाला। सब्बू के एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उसे प्रतापपुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। पर्यटक को भी मामूली चोट आईं। उन्हें फर्स्ट एड के बाद होटल भेज दिया गया। सोमवार को वह बिना पुलिस से शिकायत करे ही दिल्ली रवाना हो गईं।
सब्बू के साहस को सलाम
सब्बू के साहस को चीन की पर्यटक ने भी सलाम किया। उन्होंने होटल में लिखकर दिया कि  सब्बू ने उसे लुटने से बचा लिया। उसे चोट लगने के लिए सॉरी भी लिखकर गईं। घटना की जानकारी पर होटल एंड रेस्टोरेंट आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा भी पहुंच गए। उन्होंने चालक की हालत की जानकारी ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराकर रोने लगी पर्यटक
झांग का पर्स बचा लिया गया, लेकिन घटना से वह काफी डरी हुई थीं। वह डर के कारण रोने लगीं। वह चालक की हालत देखकर भी घबरा रहीं थीं। इस पर लोगों ने उनकी मदद की। चालक ने अपने परिचित को बुलाकर उन्हेेें होटल तक भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें