फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का प्रयास करने वाले पर पुलिस की मेहरबानी, शिकायत पर जागे अधिकारी

Tue, 26 Sep 2017 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
महिला अपराध के मामलों में भी पुलिस गंभीर नहीं है। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की। मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़ित ने सीओ हरीपर्वत से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता बाहर गए थे। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया। किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट भी की। 

किशोरी का शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। इस पर युवक भाग गया। दूसरे दिन पिता के आने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने 23 सितंबर को थाना न्यू आगरा में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को घर से दबोच लिया। आरोप है कि पुलिस ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज नहीं किया। उसके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर दी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस का कहना है ये

पीड़ित सोमवार को सीओ हरीपर्वत एएसपी श्लोक कुमार के आफिस पहुंचा। मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी को पकड़ा गया था। मगर, पिता ने तहरीर नहीं दी थी। इस पर युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। अब तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें