आटो चालक रविकांत की हत्या उसकी पत्नी और फुफेरे भाई प्रवीन गिरी ने की थी। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। रविकांत इसमें बाधा बना था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। भारती की शह पर प्रवीन ने धोखे से शराब में जहर मिलाकर देने के बाद रविकांत की हत्या की थी। एसपी जीआरपी नितिन तिवारी ने बताया कि संगम विहार दिल्ली के रहने वाले आटो चालक रविकांत को राजा की मंडी स्टेशन पर लेने प्रवीन पहुंचा था।
उसने पूछताछ में बताया कि वह उसे बहुत दिनों बाद मिलने की कहकर कुछ देर बैठने के लिए मदिया कटरा के पुल के नीचे ले गया। यहां दोनों ने बैठकर शराब का सेवन किया। इसी दरम्यान उसने शराब में जहरीला पदार्थ मिला दिया।