फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या कर शव झरना नाले पर फेंका

Fri, 16 Sep 2016 01:09 AM IST
छात्र की हत्या कर शव झरना नाले पर फेंका
विज्ञापन
छात्र की हत्या कर शव झरना नाले पर फेंका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लाशों के डंपिंग जोन के नाम से बदनाम झरना नाला पर गुरुवार सुबह 12 वर्षीय बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी शनाख्त पास के गांव धौरउ के पप्पू बघेल के कक्षा तीन में पढ़ने वाले बेटे कन्हैया के रूप में हुई। वह दोस्तों के साथ खेलते समय बुधवार को अचानक लापता हो गया था। उसके सिर में चोट के निशान थे। नाक और कान से खून निकल रहा था। पप्पू बघेल का कहना है कि  उसकी किसी से रंजिश नहीं है। 
विज्ञापन

पप्पू मजदूरी करते हैं। बुधवार शाम जब कन्हैया घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई। रात भर में वह नहीं मिला। सुबह पशु चराने आए चरवाह ने सूचना दी कि झरना नाला पर बच्चे का शव पड़ा है। वहां जाकर देखा तो उनके जिगर का टुकड़ा था। उनकी जोर से चीख निकल गई।
कन्हैया के पांव नाले में लटके थे और नीले पड़े थे। देखकर लग रहा था कि उसे पीट पीटकर मारा गया। उसके कपड़े भी गायब थे। सिर्फ अंडरवीयर पहना था। जबकि वह घर से कपड़े पहनकर निकला था। 
विज्ञापन

अगवा कर की गई हत्या
पप्पू ने बताया कि कन्हैया गांव में ही कांच का सामान बनाना सीख रहा था। उसकी अगवा कर हत्या की गई है। वह कभी-कभी झरना नाला पर मोर के पंख बीनने चला जाता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे बड़ी एक बहन भी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें