फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने किसान को पीटा, फायरिंग की

Fri, 16 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में दरियापुर गांव के पास सपा नेता ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किसान पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सपा नेता ने किसान को मरा समझ कर हवाई फायरिंग भी की। गंभीर हालत में किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


औडेढ़ा नवादा गांव निवासी कलुवा पुत्र रूपचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में खेती करता है और आटा चक्की चलाता है। आरोप है कि गांव निवासी सपा नेता प्रेमवीर यादव पुत्र भरत सिंह उससे रंजिश मानता है। कुलवा ने बताया कि 11 सितंबर की शाम करीब 4.30 बजे वह गांव से दवाई लेने के लिए दरियापुर जा रहा था।

दरियापुर गांव के पास बंबे की पुलिया पर प्रेमवीर यादव पुत्र भरत सिंह कार लेकर खड़ा था। उनके साथ गांव के ही अनिल पुत्र रविदत्त और मनोज पुत्र विरमा भी थे। आरोपियों ने कलुवा पर चाकू व फरसे से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया और मरा समझकर राइफल से हवाई फायरिंग कर भाग गए।
विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर सपा नेता प्रेमवीर यादव के अलावा अनिल और मनोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, सपा नेता प्रेमवीर यादव ने बताया कि कलुवा गांव के लोगों पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराता रहता है। यह मामला भी राजनीतिक रंजिश के तहत दर्ज कराया गया है। जांच में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें