फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बवालः पुलिस की जीप से खींचकर मारा गया आरोपी

Tue, 06 Jun 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनके सिर फोड़ दि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना डौकी के यमुना किनारे के गांव नहरा नाहर गंज में सोमवार रात करीब आठ बजे युवक नाथूराम वर्मा (35) की तीन गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के बाद उपद्रव हो गया। हत्या का आरोप बरौली गूजर निवासी दो भाइयों समर और सुधीर पर लगा। नाथूराम पक्ष के गुस्साए लोगों ने पुलिस की जीप से खींचकर सुधीर को पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन


पूरा बवाल तब शुरू हुआ जब पुलिस ने समर को बचाने की कोशिश की। इस पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनके सिर फोड़ दिए, गाड़ी भी फूंक दी। समर को लेकर पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भागे।

बताया गया है कि डौकी के रहने वाले नाथूराम वर्मा अपनी आई-10 कार से सुधीर और समर के साथ  नहरा नाहरगंज आए थे। दूसरी कार में सुधीर और समर के साथी मौजूद थे। आई-10 कार में ही सुधीर और समर का नाथूराम के साथ विवाद हुआ। उनमें कहासुनी होने लगी। इसी दौरान उन्हें एक के बाद एक तीन गोलियां मारी गई। उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुन आस पास के सैंकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने मौके से भागते समर और सुधीर को घेर लिया। तभी यूपी-100 की पीआरवी नंबर 59 पहुंच गई। दोनों भाई उसमें घुस गए। गांव वालों ने सुधीर को खींचकर मार डाला।

समर को भी जीप से खींचने की कोशिश की। पुलिस ने रोका, तो लाठी डंडों से कई पुलिसकर्मियों के सिर फोड़ दिए। पुलिसकर्मी समर को लेकर भागे, तो पीआरवी में आग लगा दी। बाद में डीएम गौरव दयाल और एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें