आगरा के थाना सदर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि पति ने धोखे से उससे तलाक ले लिया। इसके बाद भी उसे अपने साथ रखा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाजार और घुमाने के लिए भी लेकर जाता था। इसके सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला की शादी 30 अप्रैल 2012 में खटीक पाड़ा निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि पति ने तीन अप्रैल 2018 को कोर्ट में तलाक का केस डाला। नोटिस घर तक नहीं आने दिए। वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकी। 24 अप्रैल, 2019 एकपक्षीय फैसला पति के हक में हो गया।
यह भी पढ़ें- होटल के कमरे में दोस्त के साथ मिली पत्नी, पति ने चप्पल से पीटा, खूब हुआ हंगामा
तलाक के बावजूद पति महिला को अपने साथ रखा। कई बार उसे बाजार ले गया। होटल में खाना खाने और घूमने भी जाते रहे। उसके पास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज हैं। गोपालपुरा में पति किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। कुछ दिन पहले वहां उसे छोड़कर चला गया। तलाक होने पर भी पति शारीरिक संबंध बनाता रहा, जबकि वह कानूनन उसकी पत्नी नहीं रही थी। यह दुष्कर्म है।
यह भी पढ़ें- यूपी : थाने के समीप दिनदहाड़े बीच सड़क पर व्यापारी की हत्या, सगे भांजों ने की वारदात
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि पति ने महिला से धोखे से तलाक लिया था। इसके बाद भी उसको साथ मेंरख रहा था। महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। विवेचना की जा रही है। महिला के पास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज हैं।
अपने शहर की खबर से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।