फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सर्विसेज के नाम पर हेलो गैंग कर रहा था ऐसा काम, सरगना सहित सात सदस्य गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2021 08:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा

सार

  • लोगों को देते थे अच्छी नौकरी का लालच 
  • 550 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक खाते में जमा कराते थे
  • रुपये जमा कराने के लिए ई-वालेट का भी प्रयोग करते थे
विज्ञापन
हेलो गैंग के गिरफ्तार सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा साइबर क्राइम सेल और खेड़ा राठौर थाना पुलिस ने चंबल के बीहड़ के गांव भगतनपुरा में एक और हेलो गैंग के सरगना सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छह माह में दस राज्य के करीब 500 लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर, रिवार्ड प्वाइंट कैश कराने और इंटरनेट बिल में छूट दिलाने के नाम पर ठगा है। इन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन



साइबर क्राइम सेल के प्रभारी सुल्तान सिंह के मुताबिक सोनू, सत्यवीर, वीरभान, लवकुश, ओमकार, अमोल और धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। इन साइबर अपराधियों के तीन गैंग कार्य करते थे। इनमें सोनू शर्मा, वीरभान और अमोल सिंह अलग-अलग तरीके से झांसा देकर लोगों को ठगते थे।

संबंधित खबर- यूपी: चंबल के बीहड़ से हेलो गैंग ने नौकरी का झांसा देकर ठगे पांच सौ लोग, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन

बाकी चार गैंग के सदस्य हैं। गैंग ने महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि के लोगों को शिकार बनाया है। आरोपी सोशल मीडिया और समाचारपत्रों में विज्ञापन देते थे। इसमें मैनेजर, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, लाइनमैन, स्पा सर्विसेस, वर्क फ्रॉम होम, पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया जाता था। जो लोग कॉल करते थे, उनसे पंजीकरण शुल्क के नाम पर रकम जमा कराते थे।
विज्ञापन

इसके बाद ऑफर लेटर भेजने के नाम पर रकम जमा कराई जाती थी। बाद में सिम बंद कर लेते थे। इसके अलावा लोगों को कॉल करके इंटरनेट बिल में छूट, रिवार्ड प्वाइंट को कैश आदि कराने का लालच भी देते थे। लोगों से रकम जमा कराने के लिए किराए पर खाते लिए हुए थे। 

फर्जी आईडी पर लिए सिम का करते थे इस्तेमाल
कॉल करने के लिए फर्जी आईडी पर लिए सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। ये सिम गुजरात और महाराष्ट्र की आईडी पर लिए गए होते थे। लोगों को अच्छी नौकरी का लालच देकर 550 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक खाते में जमा कराते थे। रुपये जमा कराने के लिए ई-वालेट का भी प्रयोग करते थे। 


इनकी हुई गिरफ्तारी
- सोनू शर्मा निवासी गांव पुरा गुमान सिंह, थाना खेड़ा राठौर। काम-इंटरनेट के बिल में छूट, रिवार्ड प्वाइंट को कैश कराने का झांसा देना। गैंग का मुख्य सदस्य है। 
- सत्यवीर सिंह निवासी गांव पुरा रामलाल, थाना खेड़ा राठौर। गैंग का सदस्य। 
- वीरभान निवासी गांव भगतनपुरा, खेड़ा राठौर। गैंग का सरगना है। काम-वर्क फ्रॉम होम, पार्ट टाइम जॉब का झांसा देना। 
- लव कुश निवासी गांव भगतनपुरा। गैंग का सदस्य। 
- ओमकार निवासी गांव भगतनपुरा। गैंग का सदस्य। 
- अमोल सिंह निवासी गांव भगतनपुरा। मुख्य सरगना। काम- वर्क फ्रॉम होम, पार्ट टाइम जॉब, मैनेजर, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, लाइनमैन की नौकरी का झांसा देना। 
- धर्मेंद्र निवासी भगतनपुरा। गैंग का सदस्य।

ये हैं फरार 
धर्मेंद्र, अशोक निवासी गांव भगतनपुरा और विजय निवासी गांव मझटीला, खेड़ा राठौर हैं।

ये हुई बरामदगी 
मोबाइल फोन 14, फर्जी आईडी से लिए सिम कार्ड 15 बरामद हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें