फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हामिद को बी वारंट पर आगरा लाएगी पुलिस

Mon, 02 Nov 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के वेल्लूर में पकड़े गए त्रिपुरा के हामिद अहमद से पूछताछ के लिए गई आगरा पुलिस टीम लौट आई है। उसने आगरा में राम बरात समेत देश में कई जगह सीरियल बम धमाके करने की धमकी दी थी। इसका मकसद दादरी कांड का बदला लेना बताया था। पुलिस अब उससे और पूछताछ के लिए उसे बी वारंट पर आगरा लाएगी।
विज्ञापन

उसने यह धमकी आगरा पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके दी थी। उसे तमिलनाडु पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पकड़ा। उसने आगरा के अलावा कई जगह पुलिस को इसी तरह फोन करके धमकी दी थी।
 पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह किसी आतंकी संगठन से जुड़ा है या नहीं। उसने तमिलनाडु पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उसे धमकी देने के लिए धन का लालच दिया गया था। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की तमाम कोशिश के बावजूद यह पता नहीं चल सका कि उसे लालच किसने दिया। उसे चार दिन पहले जेल भेजा जा चुका है। इसके चलते आगरा पुलिस भी उससे ज्यादा पूछताछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन

राम बरात में धमाकों की धमकी के मामले में उसके खिलाफ आगरा में केस दर्ज किया गया था। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उसका इसी मामले में बी वारंट बनवाया जाएगा। इस पर उसे आगरा लाकर पूछताछ की जाएगी। तभी पूरा सच सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें