फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदौली में बीडीसी प्रत्याशियों के समर्थकों में फायरिंग

Mon, 02 Nov 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली के मुहल्ला में व्यापारियन में जीत की खुशी की मना रहे बीडीसी प्रत्याशी के समर्थकों पर हार से बौखलाए विपक्षी प्रत्याशी के समर्थकों ने हमला बोल दिया। पहले मारपीट, पथराव और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस मामले एक महिला सहित दो लोगों को गंभीर चोट आई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया और घायलों को अस्पताल भेजा है। देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहल्ला व्यापारियन निवासी शानू पुत्र वेदरिया ने कसबा खंदौली से वीडीसी का चुनाव जीता है। उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इश्ताक को हराया है। जीत की घोषणा के बाद शानू के समर्थक बस्ती में मिठाई बांट रहे थे। आरोप है कि इस पर इश्ताक पक्ष के लोगों ने शानू पक्ष पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया।
 इससे मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। पथराव में जंबो (50) पत्नी समशुद्दीन और वशरू पुत्र कल्ला खां गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है की इस दौरान दोनों पक्षाें में फायरिंग भी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ खंदौली अजय यादव का कहना है की फायरिंग नहीं हुई है। दोनों पक्षों में पथराव हुआ है। घायलों की मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल जारी है। देर रात तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें