फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर गुजरात की युवती को बुलाया मैनपुरी, सरकारी आवास में दरोगा ने किया दुष्कर्म

Fri, 04 Jan 2019 01:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मैनपुरी में गुजरात की युवती ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। रिपोर्ट मुख्यमंत्री के आदेश पर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

  
कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में अहमदाबाद की युवती ने कहा है कि मैनपुरी में तैनात दरोगा आशीष मलिक निवासी करौदा महाजन थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर और उसके बीच करीब एक साल पहले फेसबुक से जान पहचान हुई थी। 

इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और शादी करने को तैयार हो गए। युवती का आरोप है कि पांच फरवरी 2018 को दरोगा ने शादी की बात करने के लिए उसे मैनपुरी बुलाया। उस समय दरोगा कोतवाली में तैनात था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत

युवती मैनपुरी पहुंची तो दरोगा उसे अपने सरकारी आवास पर ले गया। यहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दरोगा शादी करने से मुकर गया। आरोप है कि 15 मार्च 2018 को शादी की बात करने पर दरोगा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी दरोगा वर्तमान में कुंभ ड्यूटी पर तैनात है।  

नौ महीने से भटक रही है युवती  

दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को युवती नौ महीने से भटक रही है। मार्च 2018 में युवती ने कोतवाली में दुष्कर्म की शिकायत की थी। उस समय दरोगा की तैनाती कोतवाली में थी लिहाजा रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 

21 मार्च 2018 को युवती ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीआईजी और गुजरात सरकार के गृह मंत्री को ईमेल और फैक्स के जरिए शिकायती पत्र भेजे थे। युवती लगातार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही थी। करीब नौ महीने बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।  

एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि दरोगा आशीष मलिक पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें