फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बेटी के लिए हैवान बने घरवाले, टोना टोटके के बहाने नहर में फेंका

Wed, 13 Sep 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला किशनी (मैनपुरी)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आगरा के गौतम नगर नई बस्ती निवासी युवती के लिए उसके घरवाले ही हैवान बन गए। उसकी तबियत ठीक ने होने पर यातनाएं तक दी गईं। जब कोई वश न चला तो परिवार के लोग उसे मैनपुरी लाकर नहर में फेंक गए। यहां दो युवकों ने डूबने से उसे बचा लिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामा सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार रात को करीब नौ बजे दो बाइक पर आए चार लोगों ने एक युवती को किशनी थाना क्षेत्र की रामनगर नहर में फेंक दिया था। इसके बाद बाइक सवार लोग वहां से भाग गए थे। मैनपुरी के गांव संतपुर के समीप युवती की चीख सुनकर दो युवक सुरेंद्र और बलवीर ने नहर से युवती को बाहर निकाल लिया था। 

इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में युवती मधु पुत्री चरन सिंह ने बताया कि वह नई बस्ती गौतम नगर, सीताराम गली थाना एत्माद्दौला आगरा की रहने वाली है। काफी समय से वह अपनी बहन एकता, जीजा देवेश और भाई गोपीकिशन के साथ नोएडा में रह रही थी। वहां जीजा और भाई उसकी खूब पिटाई करते थे। इससे तंग आकर वह घर से कई बार भागी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नानी के घर लाकर किया ये सुलूक

युवती ने पुलिस को बताया कि बीती 10 सितंबर को जीजा और भाई उसे लेकर थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव पदमपुर आए। यहां मां सुशीला और उसकी नानी ने गालियां देते हुए कोसा। इसके बाद भगत से इलाज कराने की बात कही। मंगलवार की सुबह सभी ने उससे अच्छी तरह से बात की। 

इसके बाद दो बाइक पर उसका मामा राजा पुत्र अगनू जाटव, जीजा देवेश, भाई गोपीकिशन और मामा का लड़का अरविंद भगत से दिखाने की बात कह कर उसे मैनपुरी में रामनगर पुल पर आ गए। उसे 10 रुपये का नोट देकर सात बार सर पर घुमाने की बात कही और नहर के समीप उतार दिया।

युवती ने नहर के बीच जाने से मना की तो सभी लोगों ने उसे पकड़ कर नहर में फेंक दिया। मामले में थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने बताया कि नामजद लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। युवती के न्यायालय में बयान कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें