फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों की हरकतों से जब घुटने लगा दम तो युवती ने उठाया ये कदम

Wed, 09 Aug 2017 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ सोमवार को गांव के ही आरोपियों ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की थी। चीख पुकार मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए थे। घटना के बाद पीड़ित परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी गई। वहीं शिकायत करने पर आरोपी पक्ष की ओर से मारपीट किए जाने के साथ ही लड़की को घर से उठा ले जाने की धमकी भी दी गई थी। 

आरोपी घटना के बाद भी युवती को परेशान कर रहे थे। जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने मंगलवार शाम को घर के एक कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच युवकों ‌के ‌‌खिलाफ रिपोर्ट

परिवारीजनों की ओर से रामप्रसाद, अरविंद, रामदास व दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व छेड़खानी की घटना की बात सामने आई है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

वहीं मृतक युवती के परिवारीजनों की ओर से मामले में दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की गई। उनकी मांग पर महिला चिकित्सक ने युवती के साथ दुष्कर्म की संभावना को लेकर स्लाइड तैयार कर जांच के लिए भेजी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें