फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में भाजपा विधायक के घर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे पत्नी-बेटा

Wed, 20 Sep 2017 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
फायर‌िंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद सदर से भाजपा विधायक मनीष असीजा के घर पर मंगलवार देर रात हमला हो गया। यहां फायरिंग में उनकी पत्नी और बेटा बाल-बाल बच गए। मामले की तहरीर विधायक ने थाना उत्तर में दे दी है। हाल ही में फिरोजाबाद के नगर आयुक्त ने विधायक पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया था।   
विज्ञापन


बताया गया है कि मंगलवार को रात में करीब साढे़ 12 बजे भाजपा के विधायक मनीष असीजा के आवास पर फायरिंग की गई। सड़क से मकान की दूसरी मंजिल पर निशाना साधते हुए की गई फायरिंग में एक गोली उनके मकान में रोडसाइड पर बनी किचन के टफर ग्लास में लगी। यह बुलेट शीशे में छेदते हुए निकल गई। 

वारदात के समय विधायक घर में ही अपने कमरे में सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर जागे विधायक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। विधायक के आवास पर एसपी सिटी, सीओ और फोरेसिंक विभाग की टीम पहुंच गई। अभी तक की जांच में गोली रायफल से चलाई गई बतायी गई है। 
विज्ञापन

बाल-बाल बचे पत्नी और बेटा

विधायक की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि जिस वक्त गोली चली उससे पांच मिनट पहले ही विधायक की पत्नी किरन असीजा रसोई से निकल कर अपने रूम में गई थी। वे अपने बड़े बेटे से फोन पर बात कर रही थी। जबकि छोटा बेटा ऋषि असीजा मैगी बनाने के लिए किचन की तरफ कदम बढ़ा रहा था। 

अचानक बहन का फोन आने पर रसोई के गेट के पास रुक कर बात करने लगा, तभी गोली चली।  ऋषि असीजा ने तेजी से पीछे की ओर कदम बढ़ाए। पुलिस ने विधायक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने लगाए हैं गंभीर आरोप

भाजपा विधायक के आवास पर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ आरएसएस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सुबह घटना की सूचना पर भाजपा विधायक के आवास पर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ आरएसएस के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। घटना की तहरीर विधायक ने थाना उत्तर में दी है। पूरा परिवार दहशत में है। 

उल्लेखनीय यह है कि नगर विधायक का नगर आयुक्त कमलेश कुमार से विवाद चल रहा है। नगर आयुक्त ने विधायक मनीष असीजा पर हत्या कराने की साजिश जैसा संगीन आरोप लगाते हुए शासन से ट्रांसफर मांगा है। 

इस मुद्दे पर मंगलवार को सपा ने सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च किया। इस बीच हुई विधायक के आवास पर फायरिंग की घटना सुर्खियों में है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें