फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख के जेवर लेकर निकला सर्राफ, अजगैन में बक्से में मिला शव

Wed, 20 Sep 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सराफ कुलदीप सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के कृष्णानगर से 10 लाख रुपये के जेवर लेकर उन्नाव गए सराफ कुलदीप सिंह (60) की लूट के बाद हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर उनका शव उन्नाव के अजगैन स्थित नहर में टिन के बक्से में पाया गया। पुलिस के मुताबिक चेहरे व सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करने के बाद गला दबाकर उनकी हत्या की गई। इसके बाद शव बक्से में बंद करके नहर में फेंका गया। सूचना पाकर सराफ का बेटा व परिवार के अन्य सदस्य उन्नाव पहुंच गए हैं। रात को ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


अजगैन के इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि कुलदीप सिंह का शव दोपहर करीब तीन बजे कानपुर रोड स्थित मुर्तजानगर नहर की बाईं ओर 600 मीटर भीतर मिला। ग्रामीणों ने पानी में बक्से का एक कोना निकला देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बक्सा निकलवाया तो भीतर शव मिला।

जेब में मिले कागजातों से शिनाख्त होने के बाद इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी ने कृष्णानगर इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय से संपर्क किया। इसके बाद कृष्णानगर पुलिस और सराफ का बेटा जसप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। कुलदीप सिंह के पास मौजूद जेवर से भरा बैग और मोबाइल गायब था। जसप्रीत ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कृष्णानगर के शांतिकुंज अंबेडकरनगर निवासी कुलदीप सिंह रविवार सुबह साढ़े दस बजे जेवर लेकर उन्नाव के नवाबगंज के लिए निकले थे और गायब हो गए। बेटे ने कृष्णानगर थाना में उनके अपहरण की सूचना दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन खंगाली लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जसप्रीत का कहना है कि पिता की लूट के बाद हत्या की गई है।
Trending Videos

शव देखकर बेहोश हो गईं पत्नी

- फोटो : amar ujala
कुलदीप की पत्नी सर्वजीत कौर अमृतसर में ही रहती हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। जसप्रीत ने बताया कि मां करीब ढाई महीने पहले लखनऊ आई थीं। कुलदीप सिंह की मौत की खबर सुनकर पत्नी व दोनों बेटियां उन्नाव पहुंच गईं। शव देखते ही सर्वजीत कौर बेहोश होकर गिर पड़ीं। बेटियां ने उन्हें संभाला।

उन्नाव में सप्लाई करते थे नाक की कील व बालियां
पुलिस ने बताया कि मूलत: अमृतसर निवासी कुलदीप सिंह यहां कृष्णानगर के शांतिकुंज अंबेडकरनगर निवासी पीडब्ल्यूडी के असिस्टेंट इंजीनियर पीके सोनी के मकान में बेटे जसप्रीत के साथ किराये पर रह रहे थे। नाक की कील व बालियों की सप्लाई का उनका पुश्तैनी काम है। कुलदीप अमृतसर से जेवर खरीदकर उन्नाव के नवाबगंज की करीब 100 व आसपास के इलाकों की दुकानों में सप्लाई करते थे।

पिटाई के बाद गला दबाने की आशंका
पुलिस ने बताया कि कुलदीप सिंह के चेहरे पर जो चोटें मिली हैं, वह पिटाई की लग रही हैं। शरीर में कहीं कटे-फटे का निशान नहीं है। ऐसा लग रहा है कि किसी भारी वस्तु अथवा ईंट से उनके चेहरे व सिर पर प्रहार किए गए। इसके बाद गला दबा दिया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज ज्वैलरी मार्केट पहुंचने से पहले ही हो गई हत्या

इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी का कहना है कि कुलदीप नवाबगंज की ज्वैलरी मार्केट जाने के लिए घर से निकले थे पर वहां पहुंचे नहीं। रास्ते में ही बदमाशों ने उन पर काबू कर लिया। जसप्रीत का कहना है कि रविवार सुबह वह पिता को कानपुर रोड पर बल्दीखेड़ा इलाके में छोड़कर चला आया था। वह अक्सर बस से ही उन्नाव आते-जाते थे। उस दिन भी बस से ही गए होंगे।

ऐसा लग रहा है कि बदमाश बस में ही थे। उन्नाव में उन्हें बस से उतारा गया या उतरते ही दबोच लिया गया। इसके बाद जेवर लूटकर हत्या कर दी गई। जसप्रीत ने बताया कि पिता के जाने दो घंटे बाद उसने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। शाम को भी कई बार फोन मिलाया। रात तक पिता नहीं लौटे तो पुलिस को सूचना दी। सोमवार शाम पुलिस ने कुलदीप के अपहरण की सूचना दर्ज कर ली।

बंथरा से सोहरामऊ के बीच हुई वारदात
कृष्णानगर इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने सराफ के साथ वारदात बंथरा और सोहरामऊ के बीच किसी स्थान पर होने की आशंका जताई है। बताया कि जसप्रीत से सूचना मिलने के बाद कुलदीप सिंह के मोबाइल नंबर की लोकेशन खंगाली गई। पता चला कि रविवार को मोबाइल बंद होने से पहले उनकी लोकेशन बंथरा से सोहरामऊ के बीच थी।

इससे शक है कि कुलदीप का बंथरा से सोहरामऊ के बीच ही अपहरण कर लिया गया था। इंस्पेक्टर ने कहा कि सराफा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। उन्होंने घर से निकलने से पहले किस-किस व्यक्ति से बातचीत की? किन व्यक्तियों ने उन्हें फोन किया? यह पता लगने के बाद सुराग मिल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें